श्रीकृष्णा गौशाला
गौमाता की सेवा, संरक्षण और पोषण हेतु समर्पित एक पवित्र धाम।
गौमाता की सेवा, संरक्षण और पोषण हेतु समर्पित एक पवित्र धाम।
माँ अंजनी देवी फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित आश्रम की गोशाला सेवा करुणा, सेवा और सनातन संस्कृति की मूल भावना पर आधारित है। वर्तमान में गोशाला में लगभग 70–80 गायों की नियमित सेवा, देखभाल और संरक्षण किया जाता है। यहाँ प्रत्येक गाय को परिवार के सदस्य की तरह प्रेम, श्रद्धा और समर्पण के साथ रखा जाता है।
आश्रम द्वारा गायों से प्राप्त दूध या घी का कोई भी व्यवसायिक विक्रय नहीं किया जाता। यह गोशाला पूर्णतः सेवा-भाव से संचालित होती है। गोमाता का दूध आसपास के मुळेगांव के बच्चों को निःशुल्क वितरित किया जाता है, जिससे उनके पोषण एवं स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जा सके। गोशाला में गायों के लिए स्वच्छ जल, पौष्टिक चारा और सुरक्षित वातावरण की व्यवस्था की जाती है। घायल, बूढ़ी और असहाय गायों की विशेष देखभाल की जाती है। यहाँ गोमाता की सेवा को केवल एक कार्य नहीं, बल्कि एक पवित्र साधना के रूप में माना जाता है।
इस गोशाला में कोई भी श्रद्धालु अपनी इच्छा से स्वेच्छा पूर्वक सेवा कार्य कर सकता है। भक्तजन गौसेवा, सफाई, चारा वितरण, जल सेवा और देखभाल जैसे सेवा कार्यों में भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं। गोशाला सेवा न केवल गायों की रक्षा का माध्यम है, बल्कि यह करुणा, संतुलन और प्रकृति के साथ सामंजस्य का एक आध्यात्मिक मार्ग भी है।